ईरान ने इसराइल पर दागी कई मिसाइलें, यूएई ने एयरस्पेस बंद किया

इसराइली सेना का कहना है कि ईरान से दागी गई मिसाइलें उसके देश की ओर बढ़ रही हैं और लोगों से सुरक्षित ठिकानों में जाने की अपील की गई है.
टेलीग्राम पर जारी आपात अलर्ट में कहा गया, ख़तरे को रोकने के लिए डिफ़ेंस सिस्टम सक्रिय हैं.
उधर, रॉयटर्स ने कहा है कि ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों के ख़तरे के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, यूएई का एयर डिफ़ेंस सिस्टम ईरान से आने वाली मिसाइल और ड्रोन ख़तरे का जवाब दे रहा है.
रॉयटर्स के मुताबिक़, यूएई की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि एविएशन अधिकारियों ने असाधारण एहतियाती क़दम के तौर पर देश के हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. (bbc.com/hindi)