ईरान ने इस्लामी देशों की सरकारों की आलोचना करते हुए पूछा- आप किस तरफ़ हैं?

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के वरिष्ठ नेता अली लारिजानी ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें इस्लामी देशों की सरकारों की आलोचना की है. अली लारिजानी ने इस पत्र में दुनिया के मुसलमानों और इस्लामी देशों की सरकारों को संबोधित करते हुए लिखा, क्या आप जानते हैं कि कुछ गिने-चुने मामलों को छोड़कर, किसी भी इस्लामी सरकार ने ईरानी जनता की मदद नहीं की? उन्होंने आगे कहा, कुछ देशों ने तो यह तक कहा कि ईरान ने हमारे देशों के अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, इसलिए ईरान हमारा दुश्मन है. क्या ईरान को यह मंज़ूर करना चाहिए कि आपके देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों से ईरान पर हमला होना चाहिए? लारिजानी ने इन देशों को लिखा, ईरान आपका मददगार है और आप पर हावी होने का कोई इरादा नहीं रखता, लेकिन आप किस तरफ़ हैं?(bbc.com/hindi)