इराक़ के बग़दाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले

समाचार एजेंसियों रॉयटर्स और एएफ़पी की रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इराक़ के बग़दाद में अमेरिकी दूतावास पर कई ड्रोन और रॉकेट हमले हुए हैं. इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने एएफ़पी को बताया कि पिछले कुछ दिनों में यह सबसे बड़ा हमला था. हमले से लगभग छह घंटे पहले दूतावास ने इराक़ में मौजूद अमेरिकी नागरिकों के लिए नया सुरक्षा अलर्ट जारी किया था. इसमें चेतावनी दी गई थी कि ईरान से जुड़े आतंकवादी मिलिशिया बार-बार मध्य बग़दाद के इंटरनेशनल ज़ोन पर हमले कर चुके हैं. इससे पहले पिछले हफ़्ते भी बग़दाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ था. (bbc.com/hindi)