जिला कांग्रेस अध्यक्ष का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

ग्रामीणों से की मुलाकात, जाना हाल-चाल छत्तीसगढ़ संवाददाता सुकमा, 16 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने जिला मुख्यालय से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मेहता पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हाल-चाल जानकर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। दौरे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा और सडक़ जैसी मूलभूत समस्याओं को उनके सामने रखा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों को जल्द ही प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें। हरीश कवासी लखमा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए लगातार गांवों का दौरा कर सीधे संवाद किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के हितों, अधिकारों और न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर रहेगी। ग्राम पंचायत मेहता पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मौसम मंगम्मा, जिला पंचायत सदस्य सोयम भीमा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुधीर पांडे, वेक्को हूंगा तथा कोंटा नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।