सऊदी अरब में हमलों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है. भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने, सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख़्ती से पालन करने और स्थानीय प्रशासन और दूतावास की ओर से दी गई सलाह को मानने के लिए कहा है. अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों से विशेष तौर पर यह कहा है कि वे मौजूदा हालात से जुड़े किसी भी वीडियो या ख़बर को साझा करने या दोबारा पोस्ट करने से परहेज़ करें. मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों ने हमलों से जुड़े किसी भी मीडिया रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया पोस्टिंग को लेकर सख़्त नियम लागू किए हैं. इनमें उन जगहों की तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करने पर पूरी तरह रोक शामिल है, जो ईरानी हमलों का निशाना बनी हों. भारतीय दूतावास ने यह जानकारी भी दी है कि सऊदी अरब से भारत के लिए दोनों देशों की एयरलाइंस अपनी नियमित उड़ानें जारी रखे हुए हैं. भारत जाने वाले नागरिक इन उड़ानों का इस्तेमाल कर सकते हैं. सऊदी अरब समेत खाड़ी के कई देशों पर रविवार को भी हमले जारी रहे. सऊदी अरब की राजधानी रियाद के नज़दीक स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान ने कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए.(bbc.com/hindi)